Hanuman ji Bhajan mala

Radhey krishna world 9891158197
Bhajan maala

दुनिया मे देव हजारो हैं, बजरंग बली का क्या कहना...

इनकी शक्ति का क्या कहना, इनकी भक्ति का क्या कहना...

दुनिया मे देव हजारो हैं, बजरंग बली का क्या कहना...!!

ये सात समुन्दर लांग गए और गढ़ लंका मे कूद गए...

रावन को डराना क्या कहना, लंका को जलाना क्या कहना...

दुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना...!!

जब लक्ष्मन जी बेहोश हुए, संजीवनी बूटी लाने गए...

परबत को उठाना क्या कहना, लक्ष्मन को जिवाना क्या कहना...

दुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना...!!

‘बनवारी’ इनके सीने मे सिया राम की जोड़ी रहती है...

ये राम दिवाना क्या कहना, गुण गाये जमाना क्या कहना...

दुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना...!!🙏🏻🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

आध्यात्म एवं भक्ति में अंतर क्या है? RADHEY KRISHNA WORLD RELIGIOUS STORY

श्री राधा नाम की महिमा

Maa to Maa Hoti Hai , Kya Teri....... Kya Meri.